सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, PPE किट बांटी गई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधुरी के नेतृत्व में 30 सितम्बर, 2026 को मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ (हेल्थ कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय एवं संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं सुपरवाइजरों सहित कुल 41 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए PPE किट एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 3 सफाई मित्रों में उच्च रक्तचाप (HTN) तथा 6 में टाइप-2 मधुमेह (T2DM) की पहचान हुई ,संबंधित कर्मचारियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए।शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के साथ-साथ कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण और PPE किट बाँटने का आयोजन वाराणसी में मंडल चिकित्सालय में हुआ, जहाँ 41 सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइज़रों का स्वास्थ्य जाँच की गई। यह पहल कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। इस खबर का महत्व है क्योंकि सफाई कर्मचारी महामारी के दौरान भी जोखिम में रहते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है। इससे आम जनता को यह संदेश मिलता है कि सरकार और प्रबंधन सफाई कर्मियों की भलाई को गंभीरता से ले रहे हैं, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य में