राजनीति

सागर में जहरीली शराब मामले पर सख्ती, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा- लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सागर में जहरीली शराब मामले पर सख्ती, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा- लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सागर: बंडा क्षेत्र में अवैध और जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित मरीजों के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं और पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिले में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने, सभी शराब दुकानों की जांच करने, स्टॉक की निगरानी बढ़ाने और अवैध कारोबार की गहन जांच के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

84 मरीज अस्पतालों में भर्ती

कलेक्टर प्रतिभा पाल के मुताबिक अवैध शराब से प्रभावित 84 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 59 मरीज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, 17 जिला चिकित्सालय और 7 बंडा सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। एक गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा गया है। अधिकांश मरीजों की स्थिति स्थिर बताई गई है। मरीजों को आवश्यक दवाएं, जांच और डायलिसिस की सुविधा प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन के मुताबिक प्रारंभिक जांच में जहरीली शराब बाहर से बनकर सप्लाई किए जाने और उसमें मेथेनॉल की मिलावट की बात सामने आई है। शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

30 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के अनुसार बंडा थाने में BNS और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 20 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं विनायका थाने में भी 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर बंडा प्रकरण के 20 नामजद आरोपियों में से अब तक 10 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अवैध शराब के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।

मरीजों से मिले डिप्टी CM

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के ICU और क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहे और दवाओं व चिकित्सा संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाए।दी जाए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सागर जिले में अवैध और जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच, सरकार ने कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। यह विषय लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा है, जहाँ खतरनाक शराब से कई लोगों की जान चली गई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह अवैध शराब व्यापार को रोककर नागरिकों के जीवन को सुरक्षित करेगी। इसका आम जनता पर असर यह होगा कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगने से लोगों को सुरक्षित विकल्प मिलेंगे और स्वास्थ्य जोखिम कम होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।