सागर- जहरीली शराब त्रासदी, मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बुधवार को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर जहरीली शराब त्रासदी के पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल के मुताबिक बंडा क्षेत्र में हुई इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि गंभीर रूप से बीमार मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है और अवैध शराब के नेटवर्क की जांच के निर्देश दिए गए हैं।