राजनीति

सागर- जिले में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सागर- जिले में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत

गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर भेजा गया है। मामला बंडा थाना क्षेत्र के नौरोजा और घुघरा खुर्द गांव का है। कलेक्टर के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पहली सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग शुरू की गई और शराब पीने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।

कलेक्टर ने बताया कि दो-तीन पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल के सेवन की आशंका सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन ने इलाके की कुछ शराब दुकानों को एहतियातन सील कर उनके सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उन्होंने प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को मौके पर तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं और इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।