राज्य

सागर में ‘जीरो वेस्ट इवेंट 6.0’ के तहत स्वच्छता अभियान, विश्वविद्यालय परिसर में हुआ श्रमदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सागर में ‘जीरो वेस्ट इवेंट 6.0’ के तहत स्वच्छता अभियान, विश्वविद्यालय परिसर में हुआ श्रमदान

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में गांधी जयंती के परिप्रेक्ष्य में आयोजन

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ, विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल किट वितरित

सागर, अक्टूबर 02: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्राणीशास्त्र विभाग में 1 अक्टूबर को ‘जीरो वेस्ट इवेंट 6.0’ के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। महात्मा गांधी की जयंती के परिप्रेक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की।

इस दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। परिसर में जीरो वेस्ट नीति अपनाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण के अनुकूल कपड़े के बैग, पेन और डायरी की किट वितरित की गई। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत आए बदलावों और स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए।

-----------------------

बाइट: डॉ. दीपाली जाट, प्रोफेसर, प्राणीशास्त्र विभाग

बाइट: डॉ. प्रियोनिल बसु, प्रोफेसर, प्राणिविज्ञान विभाग

बाइट: अमीषा नाथ, पीजी छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।