सागर : कलेक्टर ने दिए बंडा-शाहगढ़ के ग्रामों में नशामुक्ति अभियान चलाने के आदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर ने दिए बंडा-शाहगढ़ के ग्रामों में नशामुक्ति अभियान चलाने के आदेश
बंडा-शाहगढ़ के 100 से अधिक ग्रामों में चलेगा नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जाएगा जागरूक
सागर : विगत दिनों बंडा में हुई घटना के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बंडा-शाहगढ़ के ग्रामों में नशामुक्ति अभियान चलाने के आदेश जारी किए है। जनपद पंचायत बंडा एवं शाहगढ़ के अंतर्गत 100 से अधिक ग्राम पंचायत क्षेत्रों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष नशामुक्ति प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
फिलहाल यह अभियान 9 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक निर्धारित ग्राम पंचायतों में संचालित किया जाएगा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार अभियान हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता दल गठित किए गए हैं तथा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अभियान प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगा।
प्रथम पारी प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी सायं 4 बजे से 6 बजे तक होगी।बुधवार 9 सितंबर को प्रथम पारी में गूगरा, बम्हूरा भेड़ा, पाटन, पापेट, खटौरा खुर्द, दलपतपुर, साजी, सलैयाकला, ढांड़ एवं पिडरूवा में अभियान होगा। दूसरी पारी में नौराज, पिपरिया इल्लाई, छापरी, चौका, बुड़ना धुरमार, सेमराअहीर, झारई, कलराहो, बम्होरीजगदीश एवं बहरोल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसी प्रकार 10 सितंबर को प्रथम पारी में कुल्ल, राख्सी, नीमोन, उल्दन, कोटरा, टागिया, पाटन, हिंडोरिया, गनयारी एवं मगरधा तथा दूसरी पारी में कोटिया, पड़वार, हनौताउवारी, बेसली, राख, बिनैका, भूसाकमलपुर, पिथौली, खोजमपुर एवं सेमरादांत में जनजागरूकता गतिविधियां होंगी।शुक्रवार 12 सितंबर को प्रथम पारी में ख्वारी, पिपरियाचमारी, पजनारी, कांटी, जगथर, जमुनियां, हनौता पटकुई, सिमरिया छापरी, गड़र एवं फतेहपुर तथा दूसरी पारी में चकेरीबिनैका, कंदारी, रीछईसागर, विजरी, कायला, सौरई, छापरी, चंदौख, बमूरा भेड़ा एवं पिपरिया चौदा में अभियान चलेगा।शनिवार 15 सितंबर को प्रथम पारी में चौकाभेड़ा, चीलपहाड़ी, झागरी, बूढ़ाखेरा, भड़ाना, भेड़ाखास, बम्होरीसागर, नैनधरा, खारमऊ एवं धवौली तथा दूसरी पारी में खजराभेड़ा, पटोवा, सहावन, बिलौआ, हनौता सहावन, बमाना, लरेठी, मौकलमऊ, मंजला एवं मझगुर्वा में कार्यक्रम होंगे।रविवार 16 सितंबर को प्रथम पारी में बम्हौरी खुर्द, चारौधा, कंदवा, जेजटखेड़ा, अदावन, बगरोधा, बमनौरा, बरायठा, बरखेरा एवं बट्ठवाहा तथा दूसरी पारी में गोराखुर्द, सिंग्रावन, बरा, घोघरा, अमरमऊ, बगरोही, बराज, बरेठी, बसौना एवं भीकमपुर आबाद में अभियान आयोजित किया जाएगा।सोमवार 17 सितंबर को प्रथम पारी में बीलाग्राम, दुलचीपुर, झडौला, जालमपुर, खटौराकलां, किशनपुरा, मगरा, मुडारीबुजुर्ग, पलकाटौर एवं पुराशाहगढ़ तथा दूसरी पारी में डिलौना, हीरापुर, जासौडा, कानीखेड़ी कलां, लुडयारा, महूनां, नरवां, नेगुवां, खारा एवं रतनपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।मंगलवार 19 सितंबर को प्रथम पारी में रामपुर, रूरावन, सादपुर, सेमरारामचंद्र, सिमरियाकलां एवं तिगौडा तथा दूसरी पारी में सादागिर, सासन, सेमरासानौधा, तारपोह, तिन्सुवां एवं उजनेठी में नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा।विभिन्न दलों के साझा सहयोग से संचालित होगा अभियानअभियान में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव अथवा ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, आशा/एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम कोटवार सहित सामाजिक न्याय विभाग एवं जनअभियान परिषद के अंतर्गत पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वसहायता समूह के सदस्यों तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की सहभागिता रहेगी।
इसके अलावा जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, कलापथक दल (सामाजिक न्याय), नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के समन्वय से विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गठित दल निर्धारित तिथि एवं समय पर चिन्हांकित ग्रामों में पहुंचकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक करेंगे और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बंडा-शाहगढ़ के 100 से अधिक ग्रामों में नशामुक्ति अभियान चलाने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। यह अभियान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए है, खासकर हाल की घटनाओं के बाद। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि क्षेत्र में नशे की समस्या बढ़ रही है और इससे सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं। अभियान से ग्रामीणों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिससे नशा सेवन कम होगा और परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। साथ ही, समाज में शांति और समृद्धि बनी रहेगी।