अपराध

सागर-रीवा संभाग के 6 जिलों में आज भारी बारिश:MP के ऊपरी हिस्से में दो सिस्टम सक्रिय; 4 दिन असर रहेगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सागर-रीवा संभाग के 6 जिलों में आज भारी बारिश:MP के ऊपरी हिस्से में दो सिस्टम सक्रिय; 4 दिन असर रहेगा

मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से अगले चार दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। सोमवार को रीवा और सागर संभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटे में निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर और दमोह में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

भोपाल के डैमों के गेट खुले

इससे पहले रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। भोपाल के कलियासोत बांध के दो गेट फिर खोल दिए गए। शनिवार रात करीब 11 बजे भी 4 गेट खोले गए थे, जिन्हें पानी छोड़ने के बाद रात 12 बजे एक-एक कर बंद कर दिया गया था। उज्जैन में बारिश की वजह से महाकाल मंदिर से रामघाट जाने वाले रोड का ऐतिहासिक महाकाल द्वार शनिवार देर रात गिर गया।

शिवपुरी जिले के सिकराऊदा गांव में 21 वर्षीय राम रावत का शव गहलोनी के पास नदी किनारे मिला। वह शुक्रवार को रपटा पार करते समय तेज बहाव में बह गया था। शनिवार को SDERF ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका था। रविवार को नदी का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों ने शव देखा।

शाजापुर के अकोदिया में कभी धीमी-कभी तेज बारिश हो रही है। खेतों में पानी भरने से सोयाबीन को नुकसान की आशंका है। मुरैना के कैलारस में खेरली-पचोखरा रोड पर गुराह नाले का पुल बारिश के बाद पानी में डूब गया। जरूरी काम से निकले लोग बड़ी कढ़ाही जैसे बर्तन में बैठकर रस्सी के सहारे नाले के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच रहे हैं।

देखिए, रविवार को बारिश की तस्वीरें… 23 जिलों में ज्यादा बारिश

IMD की माने तो अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहान

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में दो मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं, जिससे रीवा और सागर संभाग के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार तेज वर्षा से बाढ़, सड़क बंद, और कृषि पर प्रभाव पड़ सकता है। आम जनता को पानी के जमाव, बिजली कटौती, और परिवहन में बाधा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, भारी बारिश से फसलों को नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं, इसलिए समय पर सावधानी बरतना आवश्यक है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।