Sagar Sharab Death Case: सागर में जहरीली शराब से अब तक 11 लोगों की मौत, 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR, 10 गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Sagar Sharab Death Case : सागर में जहरीली शराब पीने से हुई 11 लोगों की मौत के मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहरीली शराब ( Sagar Sharab Death Case ) की वजह से बीमार हुए कई लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।
गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में संदिग्ध शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें नौराज, गूगरा खुर्द, दलपतपुर, पाटन, चौका, छापरी और बमूरा भेड़ा समेत आसपास के गांव शामिल हैं। बीमार लोगों को इलाज के लिए बंडा अस्पताल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) सागर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक मरीज की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा गया। मौत की सही वजह पता लगाने के लिए विसरा और शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 20 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमें बनाई गईं।
टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी की। बंडा थाने में केस नंबर 0658/2026 के तहत 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। इसमें BNS की धारा 105, 3(5), 123 और आबकारी अधिनियम की धारा 49-A लगाई गई हैं। ये खबर भी पढ़ें: उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए 125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए लगाएंगे AI आधारित कैमरे 10 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अब तक 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदिग्ध शराब कहां से आई, इसे कहां बनाया गया और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की गई। ये खबर भी पढ़ें: एमपी में अब तक 30 इंच बरसा पानी, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम आबकारी विभाग के 3 अधिकारी सस्पेंड जहरीली शराब ( Sagar Sharab Death Case ) से हुई मौतों के बाद सरकार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की है।
आबकारी आयुक्त ग्वालियर दीपक सक्सेना के अनुसार, सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा की आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा गुगरा चौकी प्रभारी पूरण लाडिया और बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाहा को भी सस्पेंड किया गया है।
📡 स्रोत: NewsData.io