राज्य

सागर शराब कांड के बाद मध्यप्रदेश में शराब दुकानों के खिलाफ आक्रोश, आमोलपठा में शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, पुलिस से हुई तीखी बहस; वाहन का कांच टूटने की सूचना, देखें वीडियो

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सागर शराब कांड के बाद मध्यप्रदेश में शराब दुकानों के खिलाफ आक्रोश, आमोलपठा में शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, पुलिस से हुई तीखी बहस; वाहन का कांच टूटने की सूचना, देखें वीडियो

शिवपुरी। जिले के आमोलपठा क्षेत्र में देशी शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध उग्र हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शराब दुकान के पास पहुंचे और दुकान का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं की भी मौजूदगी रही।

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रही महिलाओं एवं ग्रामीणों के बीच तीखी बहस की स्थिति भी बनी। मौके पर भीड़ अधिक होने के चलते पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस वाहन के कांच टूटने की सूचना भी सामने आई है। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके से हटना पड़ा। हालांकि, वाहन का कांच किस परिस्थिति में टूटा और घटना में कौन जिम्मेदार है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शराब की बिक्री को लेकर लंबे समय से नाराजगी है और वे शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब दुकान को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं