सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर चीतों की वापसी हुई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बुंदेलखंड में लौटी चीतों की रफ्तार, व्योम-नीरा पहुंचे वीरांगना दुर्गावती रिजर्व
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चीतों को किया विमुक्त, 439 हेक्टेयर में तैयार सुरक्षित आवास
सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर चीतों की वापसी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क से लाए गए दो चीतों को सुरक्षित बाड़े में विमुक्त किया। नर चीता व्योम और मादा चीता नीरा अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में रहेंगे। चीतों के लिए रिजर्व में करीब 439 हेक्टेयर क्षेत्र में सुरक्षित आवास तैयार किया गया है।
यहां घास के मैदान और चीतों के अनुकूल प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध है। रिजर्व में पहले से बाघ और तेंदुए भी मौजूद हैं। बुंदेलखंड की धरती पर चीतों की वापसी को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
चीतों के आगमन से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की जैव विविधता और आकर्षण भी बढ़ेगा।
बाइट - डॉ. मोहन यादव — मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश