व्यापार

सहारा अब किसके कब्जे में है, कौन लौटा रहा है निवेशकों के पैसे?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सहारा अब किसके कब्जे में है, कौन लौटा रहा है निवेशकों के पैसे?

एक समय था जब देश के घर-घर में सहारा इंडिया का नाम जाना जाता था.

छोटे शहरों और गांवों के लाखों लोगों ने सहारा की अलग-अलग योजनाओं में अपना पैसा लगाया था. लोगों को उम्मीद थी कि जरूरत के समय उनका पैसा वापस मिल जाएगा.

लेकिन समय के साथ सहारा की मुश्किलें बढ़ती गईं.

निवेशकों के पैसे को लेकर मामला अदालत तक पहुंचा और धीरे-धीरे कंपनी का कारोबार भी कमजोर होता चला गया.

आज भी लाखों लोगों का पैसा सहारा से जुड़ा हुआ है और लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनका पैसा कब वापस मिलेगा.

साथ ही सवाल ये भी है कि सुब्रत रॉय के जाने के बाद सहारा अब किसके पास है और निवेशकों को पैसा कौन लौटा रहा है?

सुब्रत रॉय के बाद सहारा का क्या हुआ?

सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रत रॉय का नवंबर 2023 में निधन हो गया था. उनके जाने के बाद ये सवाल उठने लगा कि अब सहारा का क्या होगा.

लेकिन ऐसा नहीं है कि सुब्रत रॉय के निधन के बाद पूरा सहारा किसी एक व्यक्ति या कंपनी के हाथ में चला गया है.

सहारा की अलग-अलग कंपनियां और उनकी संपत्तियां अलग-अलग कानूनी मामलों में हैं.

यानी आज की तारीख में ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि सहारा अब फलां व्यक्ति के कब्जे में है.

गैस सिलेंडर के दाम पर आज आया बड़ा अपडेट, जानें आपके शहर में LPG का नया रेट

क्या अडाणी ने खरीद लिया पूरा सहारा?

दरअसल साल 2025 में सहारा की तरफ से अपनी कुछ बड़ी संपत्तियों को अडाणी प्रॉपर्टीज को बेचने का प्रस्ताव सामने आया था.

इसमें करीब 88 संपत्तियों की बात कही गई थी.

इन संपत्तियों में महाराष्ट्र की एंबी वैली और लखनऊ की सहारा सिटी जैसी बड़ी प्रॉपर्टी भी शामिल बताई गई थीं.

कुछ संपत्तियों क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सहारा इंडिया एक वित्तीय सेवा कंपनी थी, जिसने छोटे शहरों और गांवों के लोगों को निवेश योजनाएँ प्रदान कीं। 2018 के बाद से कंपनी को दिवालियापन और कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे निवेशकों के धन पर सवाल उठे। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लाखों लोगों का पैसा जोखिम में है और निवेशकों के विश्वास पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे अपने निवेश के लिए वैकल्पिक विकल्प खोजें, और वित्तीय नियामकों पर दबाव बढ़े।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।