सहारनपुर में 24 इंस्पेक्टर–सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर:कोतवाली नगर, देवबंद, मंडी, फतेहपुर, नकुड़ समेत कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षक तैनात, एसएसपी अभिनंदन ने जारी किए आदेश
सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी अभिनंदन ने 24 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। इनमें कई थाना प्रभारियों को हटाकर दूसरे थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को अपराध शाखा, साइबर क्राइम, पुलिस लाइन और अन्य शाखाओं में भेजा गया है।
सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पहुंचकर अनुपालन आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक को प्रभारी जनसूचना सेल से हटाकर थाना कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
निरीक्षक संदीप बालियान को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कोतवाली देहात से प्रभारी निरीक्षक थाना देवबंद की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को थाना फतेहपुर से थाना मंडी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रमोद कुमार को कोतवाली नगर से हटाकर थाना फतेहपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार को थाना चिलकाना से थाना मिर्जापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर अक्षय शर्मा की थाना बिहारीगढ़ से स्वाट टीम में संबद्धता समाप्त कर उन्हें थाना चिलकाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बौद्ध को थाना नानौता से थाना नकुड़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
उपनिरीक्षक विकास चारण को थाना तीतरों से थाना नानौता का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर सचिन पूनिया को साइबर थाना सहारनपुर से थाना तीतरों का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह को थाना जनकपुरी से थाना सदर बाजार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना जनकपुरी से प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव को थाना सदर बाजार से थाना नागल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना रामपुर मनिहारान का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को थाना गागलहेड़ी से थाना बिहारीगढ़ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को थाना कोतवाली देहात के अतिरिक्त निरीक्षक पद से हटाकर थाना गागलहेड़ी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर ममतेश रानी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बनाया गया है।
निरीक्षक कपिल देव को थाना देवबंद के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर अपराध शाखा सहारनपुर भेजा गया है। इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी को थाना मंडी के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर साइबर क्राइम थाना सहारनपुर भेजा गया है।
निरीक्षक सूबे सिंह को थाना मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। निरीक्षक चंद्रसैन सैनी को थाना सदर बाजार से अपराध शाखा भेजा गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार को थाना नागल के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार को थाना रामपुर मनिहारान से अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक सतेंद्र सिंह को थाना बिहारीगढ़ के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर अपराध शाखा सहारनपुर भेजा गया है। निरीक्षक महिला कुसुम भाटी को महिला थाना प्रभारी के पद से हटाकर अपराध शाखा में तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती वाले स्थान पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और इसकी अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल से जिले के कई प्रमुख थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथ में आ गई है।
📡 स्रोत: NewsData.io