देश

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली बुलंदशहर 750 अभ्यर्थी हुए सफल:923 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 1015 को बुलाया गया था रनिंग परीक्षा में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली बुलंदशहर 750 अभ्यर्थी हुए सफल:923 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 1015 को बुलाया गया था रनिंग परीक्षा में

सहारनपुर में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के तहत सोमवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद एवं शिकारपुर तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती रैली में कुल 1015 अभ्यर्थियों को रनिंग परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 923 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

दौड़ परीक्षा में 750 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर अगले चरण के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। भर्ती स्थल पर सुबह से ही युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होने का उत्साह देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

सेना की ओर से पूरी प्रक्रिया को अनुशासित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।

सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। 17 अगस्त से 9 सितंबर तक चल रही है भर्ती रैली भर्ती वर्ष 2027 के लिए उत्तर प्रदेश में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैलियों की श्रृंखला में सहारनपुर पहली भर्ती रैली का आयोजन कर रहा है।

यह भर्ती रैली 17 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 तक डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें सीईई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

जेडआरओ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अंतर्गत एआरओ मेरठ की ओर से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों के लिए भर्ती कराई जा रही है। इस भर्ती रैली में 13 जिलों के करीब 20,923 अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।

सेना के अनुसार, पिछले आठ दिनों में 7,656 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं। मेजर जनरल मनीष कुमार ने किया भर्ती स्थल का निरीक्षण जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेजर जनरल मनीष कुमार, वाईएसएम, एसएम ने भर्ती स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं और भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने दिन की पहली दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अभ्यर्थियों से संवाद भी किया। मेजर जनरल ने युवाओं को पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना योग्यता और निष्पक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। सैन्य और सिविल प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं भर्ती रैली के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए एआरओ मेरठ ने स्थानीय सैन्य अधिकारियों और सिविल प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक इंतजाम किए हैं।

भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा और प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय रखा गया है। सेना के अनुसार भर्ती में शामिल युवा अनुकरणीय अनुशासन, उत्साह और समर्पण का परिचय दे रहे हैं, जो भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों को दर्शाता है।

क्लर्क/एसकेटी भर्ती रुड़की में होगी अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को बीईजी एंड सेंटर, रुड़की में आयोजित की जाएगी। इस श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर रुड़की पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

सेना ने दलालों और एजेंटों से बचने की दी सलाह भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित है। प्रत्येक चरण में पर्याप्त जांच और संतुलन की व्यवस्था की गई है, इसलिए किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के झांसे में न आएं।

सेना ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने, नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देने या अभ्यर्थियों को गुमराह करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल भर्ती अधिकारियों को दी जाए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।