सहारनपुर के अंकुर ने रॉ मटेरियल से अपने लिए बनाया कान्हा जी का झूला, बदल गई किस्मत, लाखों में हो रही कमाई, विदेशों से आते हैं ऑर्डर

सहारनपुर के अंबेहटा पीर के रहने वाले अंकुर कुमार ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हम लोग जो झूला बनाते हैं, यह कान्हा जी का सिंहासन, झूला और बेड है. इनको हम पिछले 6 साल से बनाते आ रहे हैं. इससे पहले हम लोग फर्नीचर का काम किया करते थे.
उस समय घर की स्थिति ठीक नहीं थी और हम वृंदावन गए थे वहां से हम कान्हा जी को लेकर के आए थे. जब से कान्हा जी हमारे घर में आए तभी से हमने इस काम को शुरू किया.
📡 स्रोत: News18 Hindi