सहारनपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:इमरान मसूद बोले- गठबंधन नहीं करना तो न करें, इकरा हसन को जवाब; प्राची चौधरी ने जीता कांस्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, सहारनपुर की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… सरसावा क्षेत्र के झबीरण गांव की एथलीट प्राची चौधरी ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा सांसद इकरा हसन के बयान पर पलटवार किया। सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें- 1- सहारनपुर की बेटी ने एशियाई खेलों में जीता कांस्य, 400 मीटर दौड़ में हासिल किया तीसरा स्थान सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के झबीरण गांव की एथलीट प्राची चौधरी ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता।
उन्होंने शनिवार को महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में 53.21 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्राची की जीत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। वह 2023 एशियाई खेलों में 4×400 मीटर रिले में रजत पदक जीत चुकी हैं और पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं।
पढ़ें पूरी खबर...
2- मुस्तफा मस्जिद पर बिना आदेश कार्रवाई नहीं होगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने दिया आश्वासन मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित मुस्तफा मस्जिद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने 24 सितंबर को आश्वासन दिया। प्राधिकरण ने कहा कि तोड़ने का आदेश जारी किए बिना मस्जिद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद मस्जिद पक्ष को कानूनी मदद दे रही है। जमीयत की ओर से वरिष्ठ वकील शशि नंदन पेश हुए। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की बेंच ने 24 सितंबर 2026 को सुनवाई की। पढ़ें पूरी खबर...
3- इमरान मसूद बोले-गठबंधन नहीं करना है तो न करें: इकरा हसन के बयान पर पलटवार यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। इस बीच दोनों दलों के नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। 26 सितंबर को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा सांसद इकरा हसन के बयान पर पलटवार किया।
इकरा हसन ने 22 सितंबर को कहा था कि यूपी में भाजपा को सपा ही हरा सकती है और कांग्रेस अकेले कुछ नहीं कर पाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि गठबंधन नहीं होने से कांग्रेस को नुकसान होगा, जबकि सपा को इससे नुकसान नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर… 4- भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटीं-2 की मौत: 4 घायल, रुड़की-पंचकूला मार्ग पर आगे निकलने की होड़ में हादसा हुआ सहारनपुर में शनिवार को रुड़की-पंचकूला मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया।
सरसावा थाना क्षेत्र के झबीरण कट के पास भूसे से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान गांव दनियालपुर नोजली निवासी गुलजार (35) और वसीम (30) के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर...
5- बच्चा चोरी केस में प्राइवेट अस्पताल की भूमिका की जांच: आरोपी ने डॉक्टर से संपर्क की बात कबूली सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी करने के मामले में अब बहादराबाद के एक निजी अस्पताल की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी महिला आशु ने बताया कि नवजात चोरी करने से पहले ही उसकी बहादराबाद बाईपास स्थित निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर से बात हुई थी।
पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे को अस्पताल लाने पर मदद करने का भरोसा दिया था। आरोप है कि नवजात को अस्पताल लाने के बाद उसे आशु की डिलीवरी से पैदा हुआ बच्चा साबित करने के लिए दस्तावेज तैयार किए जाने थे। पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: NewsData.io