सहारनपुर के गांव बसी कुंडा के लोग घर से बाहर निकलनें से पहले 10 बार सोचने को मजबूर, सड़के बनीं तालाब, ग्रामीण गंदगी से परेशान

बसी कुंडा गांव में घरों के बाहर गंदा पानी भरने से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है. स्थिति ऐसी बन रही है कि बच्चे ना तो स्कूल जा पा रहे हैं और ना ही कॉलेज.
ग्रामीणों नें कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हर किसी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन शायद लगता है कि इस गांव में उनका बुलडोजर दम तोड़ रहा है. लगता है कि उनके बुलडोजर में ताकत नहीं रही.
📡 स्रोत: News18 Hindi