राजनीति

सहारनपुर में नितिन नबीन ने की भाजपा नेताओं के साथ बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सहारनपुर में नितिन नबीन ने की भाजपा नेताओं के साथ बैठक

सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पश्चिमी यूपी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की। यह बैठक अंबाला रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हुई।नितिन नबीन ने पहले पूर्व जनप्रतिनिधियों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ करीब दो घंटे चर्चा की। इसके बाद वर्तमान जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ करीब आधे घंटे बैठक हुई।बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की स्थिति, आपसी तालमेल और संभावित टिकट दावेदारों को लेकर चर्चा की गई।

नेताओं से चुनाव को लेकर जमीनी स्तर की जानकारी और फीडबैक भी लिया गया। बैठक के दौरान मीडिया की एंट्री पर रोक रही। सहारनपुर दौरे के दौरान नितिन नबीन ने रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की और एक दलित कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।