अपराध

सहारनपुर पुलिस की रेपिस्ट से मुठभेड़...अरेस्ट:नाबालिग से रेप करने के मामले में चल रहा था फरार, दो बार पुलिस टीम पर की फायरिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सहारनपुर पुलिस की रेपिस्ट से मुठभेड़...अरेस्ट:नाबालिग से रेप करने के मामले में चल रहा था फरार, दो बार पुलिस टीम पर की फायरिंग

सहारनपुर के नानौता थाना पुलिस ने नाबालिग से अनैतिक कृत्य के मामले में फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे शेखूपुरा से बुन्दूगढ़ जाने वाले रास्ते पर रजवाहा पटरी के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान बुन्दूगढ़ की ओर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी और बुन्दूगढ़ के जंगल की ओर भागने लगा। पीछा करने पर उसने खेत में बने ट्यूबवेल की आड़ से दोबारा पुलिस टीम पर गोली चलाई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह 4 बजे नानौता पुलिस टीम शेखूपुरा-बुन्दूगढ़ मार्ग पर रजवाहा पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान बुन्दूगढ़ गांव की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर उसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस का कहना है कि रुकने के बजाय आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और गांव बुन्दूगढ़ के जंगल व खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर आरोपी खेत में बने एक ट्यूबवेल की आड़ में छिप गया।

पुलिस के अनुसार, वहां से उसने एक बार फिर पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पोक्सो एक्ट के मामले में था फरार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतबीर पुत्र चमेला, निवासी ग्राम बुन्दूगढ़, थाना नानौता, सहारनपुर के रूप में हुई है। वह नानौता थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था।

तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।