व्यापार

सहरसा में अब होटल-रेस्टोरेंट को पाइपलाइन से मिलेगी PNG:डीएम ने पहले कमर्शियल कनेक्शन का किया शुभारंभ; 24 घंटे मिलेगी गैस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सहरसा में अब होटल-रेस्टोरेंट को पाइपलाइन से मिलेगी PNG:डीएम ने पहले कमर्शियल कनेक्शन का किया शुभारंभ; 24 घंटे मिलेगी गैस

सहरसा शहर को प्रदूषण से मुक्त और सुरक्षित ईंधन व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में सोमवार शाम एक नई सुविधा शुरू हुई। शहरवासियों को अब व्यावसायिक उपयोग के लिए भी पाइपलाइन से सस्ती और सुरक्षित प्राकृतिक गैस (पीएनजी) मिलने लगी है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने डी.बी.

रोड स्थित जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पहले कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह सुविधा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा दी जा रही है। उद्घाटन के बाद व्यापारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि पीएनजी पारंपरिक ईंधन (कमर्शियल सिलेंडर) से ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण के लिए अच्छी है।

उन्होंने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसके इस्तेमाल से बार-बार सिलेंडर मंगाने, बदलने और उनके भंडारण के झंझट से छुटकारा मिलेगा। पाइपलाइन के जरिए 24 घंटे लगातार गैस सप्लाई मिलेगी, जिससे शहर के होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट, अस्पताल और अन्य छोटे-बड़े संस्थानों को काम करने में आसानी होगी और व्यापार बढ़ेगा।

चिन्हित प्रतिष्ठानों को कनेक्शन देने का लक्ष्य डीएम ने मौके पर मौजूद आईओसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने का काम तेज किया जाए। उन्होंने समय-सीमा तय करते हुए कहा कि 31 मार्च 2027 तक सहरसा शहर के सभी चिन्हित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल कनेक्शन से जोड़ा जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कंपनी को सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखने, उपभोक्ताओं की समस्याओं को जल्दी हल करने और लगातार सेवा देने को कहा। 1,200 घरों में पहले से चालू है घरेलू पीएनजी कनेक्शन गौरतलब है कि आईओसीएल द्वारा सहरसा शहर में अब तक लगभग 1,200 घरों में घरेलू पीएनजी कनेक्शन सफलतापूर्वक चालू हो चुके हैं।

घरों की रसोई के बाद अब बाजार और व्यावसायिक केंद्रों तक गैस पाइपलाइन पहुंचने से शहर को बेहतर ऊर्जा मिलेगी और आधुनिक शहरी सुविधाएं बढ़ेंगी। इस अवसर पर जिला प्रशासन और आईओसीएल के कई अधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौजूद थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।