सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता किशनगंज पहुंचे:बोले- प्रशांत किशोर ‘भाजपा के पोसे हुए व्यक्ति’; 2029 के लिए राहुल-तेजस्वी समेत विपक्षी नेताओं से मिलेंगे
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा विधायक ई. आई.पी. गुप्ता किशनगंज पहुंचे। यहां उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात की।
शहर के खगड़ा स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति, प्रशांत किशोर और आगामी 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी राय रखी। ‘प्रशांत किशोर भाजपा के पोसे हुए व्यक्ति’ जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक आई.पी. गुप्ता ने तीखी टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर भाजपा के पोसे हुए व्यक्ति हैं।
मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता।” गुप्ता ने कहा कि प्रशांत किशोर भले ही मीडिया में सक्रिय दिखाई देते हों, लेकिन जमीन पर उनकी कोई प्रभावी स्थिति नहीं है। ‘बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जिताया गया’ विधायक ने बांकीपुर विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रशांत किशोर ने वहां चुनाव जीता नहीं, बल्कि उन्हें जिताया गया था।
उनके अनुसार, महागठबंधन ने उस चुनाव को मजबूती और बेहतर समन्वय के साथ नहीं लड़ा, जिसका फायदा प्रशांत किशोर को मिला। विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत आई.पी. गुप्ता ने कहा कि राजद को जिस स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ चुनाव लड़ना चाहिए था, उस तरह की तैयारी और तालमेल नहीं हो सका।
उन्होंने विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय और एकजुटता को समय की जरूरत बताया। 2029 चुनाव को लेकर राहुल-तेजस्वी से करेंगे मुलाकात आगामी 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर गुप्ता ने बताया कि वह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने-अपने स्तर पर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत हो, वहां विपक्षी दलों को सामूहिक रूप से एकजुटता दिखानी चाहिए। चुनावी तैयारियों के साथ विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय को उन्होंने समय की मांग बताया।
📡 स्रोत: NewsData.io