राजनीति

‘सहयोगियों को खत्म करती है कांग्रेस, राहुल पढ़े इतिहास’, रिजिजू का हमला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘सहयोगियों को खत्म करती है कांग्रेस, राहुल पढ़े इतिहास’, रिजिजू का हमला

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद "भस्मासुर" की तरह है और उसका इतिहास दूसरी पार्टियों को तोड़ने का रहा है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा और एनडीए पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस के इतिहास पर नजर डालनी चाहिए.

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं, जो वास्तव में कांग्रेस पर लागू होते हैं.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी भस्मासुर की तरह है.

जो भी पार्टी इसके संपर्क में आती है, वह खत्म हो जाती है, फिर भी वे हम पर आरोप लगाते हैं. कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस खुद कांग्रेस से अलग होकर बनी थी. एनसीपी भी कांग्रेस से अलग हुई थी.

कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है, लेकिन वह खुद टूट-फूट से बनी और बार-बार टूटती रही है."

रिजिजू का राहुल पर हमला

रिजिजू ने कहा कि दूसरी पार्टियों को तोड़ना और कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक शैली रही है.

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने कई बड़े नेताओं को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया और उनमें से कुछ बाद में प्रधानमंत्री भी बने.

उन्होंने कुछ ऐतिहासिक उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि 1963 में अशोक मेहता को योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाकर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी को कमजोर किया गया था. उन्होंने प्रोफेसर एन.जी. रंगा और सी.

राजगोपालाचारी के राजनीतिक अनुभवों का भी उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर अपने विरोधियों को कमजोर करने का काम किया.

रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी को ममता बनर्जी और शरद पवार से पूछना चाहिए कि वे कांग्रेस से अलग क्यों हुए.

कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने और उन्हें अपने में मिलाने की राजनीति की है." उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एन.टी.

रामाराव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अतीत में अनुच्छेद 356 और राष्ट्रपति शासन का इस्तेमाल कर कई राज्य सरकारों को अस्थिर किया.

<p style="text-align: jus

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

किरण रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी की पोस्ट पर जवाब देते हुए कांग्रेस को "भस्मासुर" कहा और उसके इतिहास को नकारात्मक रूप में उजागर किया। यह विषय भारतीय राजनीति में दो प्रमुख विपक्षी दलों के बीच बढ़ते वैर को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कांग्रेस के ऐतिहासिक पथ और उसकी वर्तमान भूमिका पर सवाल उठाती है, जिससे मतदाताओं में पार्टी के प्रति विश्वास पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपनी मतदान प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करें, और पार्टी की छवि को लेकर असमंजस पैदा

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।