‘‘साइबर जागृति अभियान‘‘ का दूसरा सप्ताह आज से शुरू

रायपुर, 23 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए ‘‘साइबर जागृति अभियान‘‘ का दूसरा सप्ताह आज से शुरू हो गया है। इस दौरान आम बैंकों, एटीएम परिसरों, वित्तीय संस्थानों और अन्य जगहों पर लोगों को यूपीआई फ्रॉड, फर्जी कॉल या मैसेज से ठगी, क्यूआर कोड और ओटीपी से संबंधित ठगी के बारे में जागरूक किया जाएगा।
साथ ही साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में एक नौ तीन शून्य पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।