‘‘साइबर जागृति अभियान‘‘ का तीसरा सप्ताह आज से शुरू

रायपुर, 30 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पंद्रह अगस्त से शुरू किए गए ‘‘साइबर जागृति अभियान‘‘ का तीसरा सप्ताह आज से शुरू हो गया है। अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट से बचाव की जानकारी देने के साथ ही पुलिस अधिकारी बनकर की जाने वाली फर्जी कॉल के माध्यम से धमकी जैसे जोखिम से बचने के उपाय बताए जाएंगे।
वहीं, बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने के जोखिम और साइबर ठगी से बचाव के उपायों के प्रति भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।