साइबर शील्ड अभियान के तहत धनबाद से 5 साइबर अपराधी 20 मोबाइल फोन और 23 बैंक पासबुक के साथ गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साइबर अपराध पर पुलिस का शिकंजा, धनबाद से 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 03 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, जिनमें चार आईफोन,16 एटीएम कार्ड, 23 बैंक पासबुक और विभिन्न बैंकों के 10 चेकबुक समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद।
Short Headline: साइबर शील्ड अभियान के तहत धनबाद से 5 साइबर अपराधी 20 मोबाइल फोन और 23 बैंक पासबुक के साथ गिरफ्तार
15 अक्टूबर, धनबाद: धनबाद पुलिस ने टुंडी थाना क्षेत्र में साइबर शील्ड अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 03 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, जिनमें चार आईफोन,16 एटीएम कार्ड, 23 बैंक पासबुक और विभिन्न बैंकों के 10 चेकबुक समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भालपहाड़ी निवासी राजू कुमार मंडल, उत्तम कुमार मंडल और अजीत कुमार मंडल के अलावा देवघर जिले के दिलीप कुमार मंडल तथा कोडरमा जिले के उमेश कुमार राणा के रूप में हुई है।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि 14 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी गांव में कुछ साइबर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में 17 पुलिस पदाधिकारियों के साथ 80 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे। बड़े स्तर पर की गई इस कार्रवाई को जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम कड़ी मानी जा रही है।
बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेजों की बरामदगी को देखते हुए इनकी जांच अहम होगी। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया और क्या इस गिरोह के तार दूसरे साइबर अपराधियों से भी जुड़े हैं।
बाइट- मोहम्मद एस याकूब, ग्रामीण एसपी, धनबाद