अपराध

साइबर ठगी के लिए किराए पर उपलब्ध करवाए खाते,गिरफ्तार:भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर खुलवाता था बैंक अकाउंट, 1 लाख 30 हजार कराए थे जमा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
साइबर ठगी के लिए किराए पर उपलब्ध करवाए खाते,गिरफ्तार:भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर खुलवाता था बैंक अकाउंट, 1 लाख 30 हजार कराए थे जमा

जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस ने किराए पर बैंक खाते को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने लालच में आकर अपना बैंक खाता साइबर ठगों को सौंप दिया था। इसके जरिए अलग-अलग लोगों से लाखों रुपए की ठगी की गई।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी के निर्देशन में साइबर फ्रॉड में शामिल खाताधारकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी राजूराम काला के अनुसार- भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और आरबीआई के समन्वय से संदिग्ध बैंक खातों की सूची मिली थी।

जांच के दौरान सामने आया कि दईकड़ा निवासी भवानीसिंह उर्फ महेंद्र (30) पुत्र प्रेमसिंह राजपुरोहित निवासी दईकड़ा के एसबीआई खाते में साइबर धोखाधड़ी के जरिए 1,30,000 रुपए जमा कराए गए और बाद में उन्हें निकाल लिया गया। आरोपी के खिलाफ देशभर में 3 साइबर शिकायतें दर्ज पाई गईं।

लोगों को झांसे में लेकर उनका खाता किराए पर लेता पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भवानीसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनका खाता किराए पर लेता था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

इसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।