सैफ अली खान अटैक केस में आया नया मोड़, आरोपी ने टेके घुटने, कोर्ट में डाली अर्जी- 'सजा कम कर दो'

नई दिल्ली: सैफ अली खान पर पिछले साल जनवरी में चाकू से हमला हुआ था. अब एक्टर के अटैक केस में बड़ा अपडेट आया है. चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपी शरीफुल इस्लाम शेख ने जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई है.
शरीफुल इस्लाम शेख ने मुंबई सेशंस कोर्ट में एक अर्जी दी है, जिसमें कहा गया है कि उसे अपने किए पर पछतावा है. उसने अर्जी में यह भी कहा है कि वह अपने किए जुर्म को कबूल करने के लिए तैयार है. आरोपी ने कोर्ट से इस मामले में उसे कम से कम सजा देने की भी रिक्वेस्ट की है. केस की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी.
📡 स्रोत: NewsData.io