सैलानियों से गुलजार हुआ धमतरी का रूद्री बांध: कयाकिंग के चप्पू चलाने से पर्यटक हो रहे रोमांचित

धमतरी जिले के रूद्री बांध परिसर में शुरू की गई कयाकिंग अकादमी सैलानियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। रिमझिम बारिश के बीच पर्यटक जल क्रीड़ा और साहसिक खेल का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io