साईं बाबा के दर्शन कर पुरुषोत्तम सिंह ने सादगी से मनाया जन्मदिन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से देश-विदेश से शुभचिंतकों ने दी बधाई
भोपाल। समाजसेवी एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सीडी के साईं बाबा के दर्शन किए और बाबा के चरणों में अपना जन्मदिन मनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पुरुषोत्तम सिंह के जन्मदिन पर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के भोजपुरी समाज के लोगों सहित उनके शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही देश-विदेश से भी शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर पुरुषोत्तम सिंह ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद का किस प्रकार धन्यवाद दूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी का प्रेम और आशीर्वाद इसी प्रकार हमेशा मिलता रहे, यही ईश्वर से उनकी कामना है।