साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
30 सितम्बर 2026, देहरादून: साइंस सिटी देहरादून परियोजना को शीघ्र पूरा करने की दिशा में केंद्र सरकार ने 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी।
परियोजना के लिए करीब 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग आवश्यक है, जिसमें लगभग 14 करोड़ रुपये केंद्र और 25 करोड़ रुपये राज्य सरकार तथा यूकोस्ट का हिस्सा होगा। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान और नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।