साइप्रस में बड़ा हादसा, शिप पलटने से अब तक 8 लोगों की मौत, 270 यात्री थे सवार

Cyprus Accident: साइप्रस में बड़ा हादसा हो गया. उत्तरी साइप्रस के काइरेनिया तट के पास रविवार को एक नौका अचानक हादसे का शिकार हो गई. नौका में चालक दल के 8 सदस्यों समेत कुल 267 लोग सवार थे. हादसे के बाद 241 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, नौका दोपहर करीब 12:30 बजे काइरेनिया बंदरगाह से तुर्की के तासुचु बंदरगाह के लिए रवाना हुई थी. कुछ ही देर बाद उसमें अचानक पानी भरने लगा और वह पलट गई.
बचे लोगों ने बताया कि नौका का अगला हिस्सा तेज टक्कर के बाद टूट गया, जिसके कारण पानी अंदर घुस गया. हादसे के बाद कई लोग पलटी हुई नौका के ढांचे को पकड़कर अपनी जान बचाते नजर आए. घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है.
A ferry carrying 279 passengers to Turkey,sank off the coast of northern occupied Cyprus. A rescue operation for the passengers is currently underway. pic.twitter.com/wNOj0xueLK — KORRINA (@KORRINA31535546) August 30, 2026 नौका हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है.
हादसे के कई घंटे बाद भी मृतकों और लापता लोगों के परिजन अस्पतालों और काइरेनिया बंदरगाह के बाहर अपने अपनों की जानकारी मिलने का इंतजार करते रहे. तुर्की साइप्रस के नेता तुफान एरहुरमान ने हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
सामने आई रोंगटे हिला देने वाली वीडियो वीडियो में हादसे के बाद पलटी हुई नौका के ऊपर लाल लाइफ जैकेट पहने कई लोग बैठे और खड़े नजर आए. उन्हें सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने तटरक्षक बल और आसपास मौजूद निजी नावों से मदद मांगी.
हादसे में बचे एफे मल्टीसी ने CNN Türk को बताया कि नौका काफी तेज हिल रही थी और बार-बार पानी से ऊपर उठकर नीचे गिर रही थी. उनके मुताबिक, कुछ मिनट बाद नौका अचानक हवा में उछली और जोर से नीचे गिरी. इसके बाद उसके आगे के बाएं हिस्से में दरार आ गई और तेजी से पानी अंदर भरने लगा.
📡 स्रोत: NewsData.io