देश

'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM

तेलंगाना में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ने का मुद्दा सियासी रंग लेता दिख रहा है.

चुनाव आयोग के राज्य में एसआईआर के तहत दावों और आपत्तियों की समय सीमा बढ़ाने पर तेलंगाना सीएम ने सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है.

मुख्यमंत्री ए.

रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया है कि SIR प्रक्रिया के जरिए तेलंगाना में मतदाता सूची से एक करोड़ वोट हटाने की साजिश रची जा रही है.

पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी.

नरसिम्हा राव की श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण मतदाताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है.

रेड्डी ने सवाल किया कि बीजेपी इस मुद्दे पर चुप क्यों है, आरोप लगाया कि बीजेपी उन्हीं तरीकों का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है, जिनसे कथित तौर पर बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनावी गड़बड़ी हुई थी.

मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि इन्हीं वोटों का इस्तेमाल 2029 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए किया जाएगा.

तेलंगाना सीएम ने लगाए ये आरोप

उन्होंने जनता से SIR प्रक्रिया को लेकर सतर्क और सावधान रहने की अपील की.

रेड्डी ने बीजेपी पर SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल करके उन मतदाताओं को हटाने का आरोप भी लगाया जो बीजेपी का विरोध कर सकते हैं और इसे देश के लिए एक खतरनाक रणनीति बताया.

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।