देश

सज्जन कुमार के घर जाना पड़ा भारी! नितिन नवीन ने 3 सांसदों को फटकारा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सज्जन कुमार के घर जाना पड़ा भारी! नितिन नवीन ने 3 सांसदों को फटकारा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के तीन BJP सांसदों को फटकार लगाई है. इन सांसदों के कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाने और परिवार से मुलाकात करने पर पार्टी अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है.

जिन सांसदों को फटकार लगाई गई है, उनमें कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया शामिल हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, तीनों सांसद हाल ही में सज्जन कुमार के घर पहुंचे थे और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. सज्जन कुमार की 20 अगस्त को मौत हुई थी.

वह 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए थे और उम्रकैद की सजा काट रहे थे. उनकी प्रार्थना सभा शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित की जानी है. सज्जन कुमार के घर जाने पर क्यों हुआ विवाद? तीनों BJP सांसदों के सज्जन कुमार के घर जाने के बाद इस दौरे की आलोचना शुरू हो गई.

BJP नेता एचएस फुल्का ने भी सांसदों के इस कदम पर सवाल उठाया. HS फुल्का 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों की ओर से लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़ चुके हैं. उन्होंने सांसदों के सज्जन कुमार के घर जाने की कड़ी आलोचना की और कहा कि ऐसे मामले में सहानुभूति दंगा पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ होनी चाहिए.

फुल्का ने कहा कि 1984 के दंगों के पीड़ितों के परिवार आज भी उस हिंसा के दर्द से गुजर रहे हैं. उन्होंने तीनों सांसदों के बहिष्कार की मांग भी की. BJP ने क्या सफाई दी?

मामले पर BJP की ओर से सफाई देते हुए पार्टी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि तीनों सांसद सज्जन कुमार के घर अपनी निजी हैसियत से गए थे. उनका यह दौरा पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं था. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसके बावजूद BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों सांसदों के इस कदम पर नाराजगी जताई है.

कौन हैं तीनों BJP सांसद? रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं. कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली और योगे

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।