राजनीति

सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

सिख दंगा मामले में दोषी रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. कांग्रेस के नेताओं ने निधन को क्षति बताया तो वहीं बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है. बीजेपी ने इसे 1984 के सिख-विरोधी दंगों पीड़ितों के परिवार का अपमान बताया है.

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार (21 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस हमारे सिख समुदाय के हत्यारों की तारीफ कैसे कर सकती है.

Congress calls late Sajjan Kumar; man convicted of 1984 Anti Sikh riots as "role model"! How can Congress eulogise the Killers of our Sikh community!

This is is the real mindset of "Mohabbat Ki Dukkat " of Rahul Gandhi; exposes innate hate Congress has for Sikh community! pic.twitter.com/QNS99ZdmdO

Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) August 21, 2026

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि ये राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान वाली असली सोच है और इससे सिख समुदाय के प्रति कांग्रेस की नफरत साफ जाहिर होती है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 1984 के सिख-विरोधी दंगों के हजारों पीड़ितों का अपमान करने और पीड़ितों के परिवारों व बचे हुए लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए माफी मांगनी चाहिए. दीपेंद्र हुड्डा के बयान से बवाल

कांग्रेस सांसद और हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार को लेकर न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, "आज देश के राजनीतिक क्षितिज पर एक अपूरणीय क्षति

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।