अपराध

सकलडीहा में समाधान दिवस आयोजित, राजस्व अधिकारी नहीं पहुंचे:पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, एक बैंक शिकायत का हुआ निस्तारण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सकलडीहा में समाधान दिवस आयोजित, राजस्व अधिकारी नहीं पहुंचे:पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, एक बैंक शिकायत का हुआ निस्तारण

चंदौली के सकलडीहा कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार राजस्व विभाग से संबंधित थीं और उनका निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस ने मौके पर एक शिकायत का समाधान किया।

समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा और थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने शिकायतें सुनीं। हालांकि, तहसील से कोई भी राजस्व अधिकारी उपस्थित नहीं था। लेखपालों के धरने पर होने के कारण वे भी नहीं पहुंचे, जिससे राजस्व संबंधी एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे समाधान दिवस पर इस उम्मीद से आते हैं कि सभी अधिकारी एक साथ मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान होगा। राजस्व अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान ताजपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने एक निजी बैंक के खिलाफ शिकायत की।

उन्होंने बताया कि बैंक उनकी पत्नी के निधन के बाद पैसा नहीं दे रहा था। क्षेत्राधिकारी ने तत्काल पुलिस भेजकर बैंक मैनेजर को बुलाया और उन्हें राजेंद्र प्रसाद का पैसा देने का निर्देश दिया। शाखा प्रबंधक ने जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कर भुगतान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, गोपाल तिवारी, अभिमन्यु राय, जगदीश यादव सहित अन्य उप निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।