मनोरंजन

‘सक्सेस का कोई फॉर्मूला नहीं’, जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी बोले- रातों रात स्टार नहीं बनना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘सक्सेस का कोई फॉर्मूला नहीं’, जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी बोले- रातों रात स्टार नहीं बनना

बॉलीवुड में स्टार किड्स को अक्सर अपने नाम और परिवार की पहचान का फायदा मिलने की बात कही जाती है.

लेकिन एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं है.

मीजान ने अपने पिता जावेद के चार दशक लंबे करियर से मिली सीख साझा करते हुए बताया कि वह रातोंरात स्टार बनने के बजाय खुद की पहचान बनाने पर काम कर रहे हैं.

माता-पिता के करियर से मीजान ने क्या सीखा?

मीजान जाफरी ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ इंटरव्यू में स्टारकिड होने के प्रेशर के बारे में बात की.

उन्होंने पेरेंट्स के करियर को सीख बताते हुए कहा, मेरे पास मेरे पेरेंट्स की सीख है.

मैं अपने पिता के 40 साल के करियर को देख सकता हूं, उनकी गलतियों से सीख सकता हूं.

उन्होंने बताया कि कैसे उनके माता-पिता से लगातार मिलने वाली गाइडेंस ने उन्हें जमीन से जुडा रहने में मदद की.

उन्होंने कहा, पेरेंट्स की गाइडेंस से मुझे भरोसा मिला कि मैं एक लंबा सफर तय करने वाला हूं. मेरी पहली फिल्म 2019 में आई थी, जिसे करीब आठ साल हो चुके हैं. ये एक लंबी जर्नी होने वाली है.

मुझे लगता है करीब 15 20 साल बाद मैं कह पाउंगा की मैं किसी लेवल पर पहुंच गया हूं.

सक्सेस फॉर्मूला पर बोले मीजान

सक्सेस के बारे में बात करते हुए मीजान जाफरी ने कहा, मैं बस लगातार काम करता रहता हूं क्योंकि ऐसा कोई फॉर्मूला नहीं होता जिससे सक्सेस की गारंटी मिले.

कोई कितना भी जमा हुआ या जाना-माना क्यों न हो, किसी के पास नहीं होता. यहां तक कि बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और सुपरस्टार्स के पास भी नहीं होता.

मीजान जाफरी का काम

मीजान जाफरी ने 2019 में संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

इसके बाद उन्होंने हंगामा 2 , यारियां 2 , द मिरांडा ब्रदर्स और दे दे प्यार दे 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया.

इसके साथ ही उन्होंने बाजीराव मस्तानी , गंगूबाई का

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।