अपराध

4 साल से 22 साल के बेटे के साथ अवैध संबंध बना रही थी मां, पुलिस ने बेटे को भेजा जेल,

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
4 साल से 22 साल के बेटे के साथ अवैध संबंध बना रही थी मां, पुलिस ने बेटे को भेजा जेल,

मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला सामने आया है. 46 साल की एक मां पर आरोप है कि वह अपने 22 साल के बेटे के साथ यौन संबंध बनाती थी. मां ने पुलिस की पूछताछ में इस बात को कबूल कर लिया है.

उसने बताया कि जब उसका बेटा 18 साल का हुआ, उसके बाद से लगातार वह उसके साथ संबंध बना रही थी. अवैध संबंध चार साल से जारी हैं. पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बता दें, घटना अमेरिका के फ्लोरिडा शहर की है.

पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने कम से कम 100 बार तो अवैध संबंध बनाए ही होंगे. उसके पति को इसकी जानकारी नहीं थी. मामला फ्लोरिडा के लेकलैंड के घरेलू विवाद के सामने आया.

पुलिस ने बताया कि क्रिस्टिना क्लेमेन्स ने पुलिस को फोन किया और अपने बेटे शेन क्लेमेन्स पर मारपीट का आरोप लगाया. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शेन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उससे पूछताछ की.

पूछताछ में शेन ने कहा कि वह अभी 22 साल का है और 18 साल की उम्र से वह अपनी मां के साथ यौन संबंध बना रहा था. पुलिस को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. पुलिस ने दावे की दोबारा पुष्टि की.

पति को दोनों के बीच संबंधों का शक था जांच के दौरान, पुलिस ने क्रिस्टिना के पति से भी पूछताछ की. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी.

हालांकि, उन्हें कई बार शक हुआ है, क्योंकि मां और बेटे एक साथ मास्टर बेडरूम में अक्सर समय बिताते थे. कभी-कभी तो दोनों कमरे का दरवाजा भी बंद कर लेते थे.

बेटा मारपीट के आरोप में हिरासत में शेन पर मां के साथ अवैध यौन संबंध बनाने के साथ-साथ घरेलू हिंसा का भी अतिरिक्त आरोप है. वह फिलहाल हिरासत में है और उसके लिए जमानत तय नहीं की गई है.

क्रिस्टिना पर अनाचार के साथ-साथ घरेलू मारपीट करने और खुले रूप से व्याभिचार करने का आरोप तय किया गया है. पुलिस ने उसे 6,250 डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया है. पुलिस ने मां-बेटे के कथित यौन संबंधों को गैर-कानूनी बताया है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

यह घृणित घटना हमें यह सिखाती है कि परिवार की पवित्रता को किसी भी परिस्थिति में खतरे में नहीं डालना चाहिए। जब भी किसी रिश्ते में अस्वस्थ या दुरुपयोग के संकेत दिखें, तुरंत पेशेवर मदद लें—काउंसलर, समाजसेवी या कानूनी सलाहकार से संपर्क करें। समाज को जागरूक करना चाहिए कि हर व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार है। पीड़ितों के लिए सहानुभूति और सहायता का नेटवर्क बनाना अनिवार्य है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।