6-साल की बच्ची से रेप-हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर:नोएडा में बोरी में भरकर लाश फेंकी, 24 घंटे में पुलिस ने मार गिराया
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शनिवार शाम 5 बजे पुलिस आरोपी को बच्ची का शव बरामद कराने के लिए ले गई थी। शव लेकर लौटते समय आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। इसी दौरान पुलिस ने गोली चलाई, तो वह घायल हो गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, 28 अगस्त (शुक्रवार) को बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। 5 टीमें बनाईं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की। इस दौरान बच्ची के घरवालों ने बलराज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वह बच्ची के चाचा के यहां किराए पर रहता था। सीसीटीवी में वह बोरी में बच्ची को ले जाता दिख रहा था। शनिवार दोपहर पुलिस ने बलराज को गिरफ्तार कर लिया था। घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… खेत में बोरी से मिली बच्ची की लाश हल्दौनी गांव में रहने वाला एक युवक हलवाई का काम करता है।
उसके एक बेटा और 2 बेटियां थीं। उसकी सबसे छोटी बेटी घर के पास ही सरकारी स्कूल में पहली क्लास में पढ़ती थी। बच्ची के चाचा के घर में बलराज किराए पर रहता था। वह बच्ची के परिवारवालों को अच्छी तरह से जानता था। पुलिस ने बलराज से पूछताछ की। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। लेकिन, बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बलराज की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में बोरी के अंदर बरामद कर लिया। घरवालों का आरोप है कि जान-पहचान होने बलराज बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ गंदा काम किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। बलराज नशा करने का आदी है।
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी कराते हुए बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वजह और घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। 2 सीसीटीवी सामने आए जांच में सामने आए शुक्रवार दोपहर 3 बजे सीसीटीवी फुटेज में बच्ची पड़ोसी बलराज के साथ जाती दिखाई दे रही है। उसके साथ एक मकान के अंदर चली जाती है। पुलिस को एक दूसरा फुटेज भी मिला है।
इसमें बलराज बोरी लेकर जाता दिख रहा है। दूसरा सीसीटीवी शाम 5 बजे का है। दोनों सीसीटीवी बच्ची की गली के ही हैं। चाचा बोले- हमारी बच्ची को इंसाफ मिले बच्ची के चाचा
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar