मनोरंजन

4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस इस फिल्म के जरिए पहली बार इमराम हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई हैं. इसके जरिए दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में बंपर कमाई की है.

जहां ये इमरान हाशमी की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है वहीं, दिशा पाटनी के लिए भी ये टर्निंग पॉइंट भी साबित हुई है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक अलग रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं पोस्ट कोविड उनके बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में. कोविड के बाद दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस

कोविड-19 महामारी के बाद दिशा पाटनी की पहली फिल्म साल 2022 में आई थी, जिसका टाइटल 'एक विलेन रिटर्न्स' था. इसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया ने लीड रोल प्ले किया था. ये मोहित सूरी की साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म थी.

कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 72 करोड़ था और इसका लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन 41.49 करोड़ था. ऐसे में फिल्म कमर्शियली फ्लॉप रही थी.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात

दिशा पाटनी की पहली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (पोस्ट कोविड) इसके बाद दिशा को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था. कोईमोई के अनुसार, इसका लाइफटाइम कलेक्शन 33 करोड़ रहा.

फिर एक्ट्रेस ने कोविड के बाद अपनी पहली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म प्रभास के साथ दी. उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' साल 2024 में रिलीज हुई. इसमें दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थीं. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 646.31 करोड़ रहा था.

हालांकि, दिशा पाटनी ने इसकी हिट के बाद एक और फ्लॉप फिल्म दी थी. वो तमिल फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या के अपोजिट नजर आई

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।