मनोरंजन

5 साल बाद फिर लौटे टिटू मामा! 'ढिंढोरा 2' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
5 साल बाद फिर लौटे टिटू मामा! 'ढिंढोरा 2' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल

एक्टर और कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम अपने लोकप्रिय शो 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं. 'ढिंढोरा सीजन 2' का प्रीमियर 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा.

रोहित राज और भुवन बाम द्वारा डायरेक्टर इस नए सीजन में दर्शकों को एक बार फिर टिटू मामा और दूसरे मजेदार किरदारों का मनोरंजन देखने को मिलेगा.

इस बार कहानी टिटू मामा के अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश के आस -पास घूमेगी, जिससे कई नए मनोरंजन किस्से सामने आएंगे.

टिटू मामा की होगी वापसी

'ढिंढोरा' का पहला सीजन भारत में क्रिएटर-आधारित कहानी कहने के लिए एक बड़ी पहचान बना था. इसमें भुवन बाम ने अकेले कई किरदार निभाए थे और एक अनोखी दुनिया तैयार की थी.

दूसरे सीजन को लेकर भुवन बाम ने कहा, 'ढिंढोरा हमेशा से एक मजेदार और आम लोगों से जुड़ी दुनिया रही है.

सीजन 2 उसी दिल और ह्यूमर को और बड़े स्तर पर लेकर आएगा.'उन्होंने कहा, 'नेटफ्लिक्स के जरिए अब हम इन किरदारों को और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचा पाएंगे, जबकि शो की वही खास पहचान बरकरार रहेगी.

मैं पुराने और नए दोनों दर्शकों के लिए बेहद उत्साहित हूं.'

पुराने किरदार भी लौटेंगे

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि टिटू मामा, बबलू जी, जानकी, समीर और बंचो जैसे किरदारों की वापसी दर्शकों के लिए खास होगी.उन्होंने कहा, 'भुवन बाम अपने दर्शकों को अच्छी तरह समझते हैं और उनकी कहानी कहने की शैली बेहद खास है.

इस सीरीज में नौ अलग-अलग किरदार निभाना उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दिखाता है.'करीब पांच साल बाद लौट रहे 'ढिंढोरा 2' में कुल आठ एपिसोड होंगे और यह 20 नवंबर से केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।