8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं. एक्टर पहली वाइफ मेहर जेसिया से तलाक के बाद गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स के साथ करीब 8 साल से साथ रह रहे हैं. दोनों लिव इन में रह रहे थे और इस बीच वो दो बच्चों के पैरेंट्स भी बने.
ऐसे में अब कपल को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने शादी कर ली है. कपल ने गोवा में अपनी शादी रजिस्टर करवाया है. दरअसल, अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने गोवा में अपनी शादी रजिस्ट करवाया है.
गोवा के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार के ऑफिस में एक्टर ने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी रजिस्टर करवाया है. सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने पीटीआई से बातचीत में अर्जुन रामपाल की शादी को कंफर्म किया है.
सब-रजिस्ट्रार ने बताया कि अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को करीब 4 बजे ग्रैबिएला के साथ अपनी शादी को रजिस्टर कराया. इस दौरान वो कैजुअल अटायर में नजर आईं.
यह भी पढ़ें: Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
वर्नेकर ने बताया कि उन्होंने स्थानीय अदालत के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से विशेष अनुमति ली थी ताकि स्थानीय कानून के तहत पहली और दूसरी दस्तखत के बीच जरूरी 15 दिन की शर्त को माफ किया जा सके. शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को सौंप दिया जाएगा.
<img src="https://media.fastdl.app/get?__sig=N65KBuWc9A2h71_fJatuNA __expires=1787329141 uri=https%3A%2F%2Fscontent-iad3-2.cdninstagram.com%2Fv%2Ft51.82787-15%2F632294981_18554930335045839_4308728299695745730_n.jpg%3Fstp%3Ddst-jpg_e35_p1170x1170_sh3.4_tt6%26_nc_cat%3D111%26ig_cache_key%3DMzgzMjMxNjk1ODg1MTUyNTU1NQ%253D%253D.3-ccb7-5%26ccb%3D7-5%26_nc_sid%3D58cdad%26efg%3DeyJ2ZW5jb2RlX3RhZyI6IkNBUk9VU0VMX0lURU0ueHBpZHMuMTQ0MC5zZHIucmVndWxhcl9waG90b
📡 स्रोत: ABP Live Film