विदेश

6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन इस महीने यूके वापस लौटने की प्लानिंग कर रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है. वे छह साल पहले रॉयल फैमिली के वर्किंग मेंबर्स के तौर पर अपनी भूमिका छोड़कर अमेरिका चले गए थे.

हालांकि, अब जब ये जोड़ा फिर से यूके लौट रहा है तो भी वे शाही परिवार के ऑफिशियल रॉयल ड्यूटीज में कमबैक नहीं करेंगे. यूके लौटेंगे प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल

'पीपल मैगजीन' और ब्रिटिश न्यूजपेपर 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, ससेक्स के ड्यूक और डचेस अपने बच्चों 7 साल के प्रिंस आर्ची और 5 साल की प्रिंसेस लिलिबेट के साथ कैलिफोर्निया से यूके जा रहे हैं.

उम्मीद है कि बच्चे सितंबर में यूके में स्कूल जाना शुरू कर देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जोड़े के करीबी एक सूत्र ने इन खबरों की पुष्टि की है. हालांकि प्रिंस हैरी के स्पोकपर्सन और बकिंघम पैलेस का इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. रॉयल ड्यूटीज में भी कमबैक करेंग प्रिंस हैरी-मेगन?

प्रिंस हैरी और मेगन बेशक यूके लौट रहे हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये जोड़ा शाही जिम्मेदारियों में ऑफिशियली कमबैक कर रहा है. 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक हैरी और मेगन के किसी रॉयल रेजिडेंस में रहने की उम्मीद नहीं है और वे नॉन वर्किंग रॉयल मेंबर्स ही बने रहेंगे.

मार्च 2020 में शाही जिम्मेदारियों से हटने के समय दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ के साथ तय हुई व्यवस्था के तहत उनका स्टेटस वैसा ही बना रहेगा. शाही जिम्मेदारियों से कैलिफोर्निया की जिदगी तक हैरी ने मई 2018 में विंडसर कैसल में मेगन मार्कल से शादी की थी.

कुछ लोगों ने इस शादी को राजशाही के लिए एक नए चैप्टर की शुरुआत के तौर पर देखा था, खासकर मेगन के एक्स एक्ट्रेस होने और उनके मिक्स्ड रेस हैरिटेज बैकग्राउंड की वजह से. लेकिन जल्द ही इस जोड़े और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के बीच तनाव पैदा होने लगा. जनवरी 2020 में, हैरी और मेगन ने घ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।