व्यापार

एक साल में पूरी होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, मिशन मोड में तैयारी का निर्देश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एक साल में पूरी होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, मिशन मोड में तैयारी का निर्देश

बांका जिले में प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब मिशन मोड में पूरी की जाएगी। इसी को लेकर बुधवार को समाहर्त्ता, बांका की अध्यक्षता में सभी अंचल अधिकारियों, अंचल अमीन एवं राजस्व कर्मचारियों के लिए भूमि अधिग्रहण में अंचल की भूमिका विषय पर उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक ्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

समाहर्त्ता ने कहा कि बांका जिले में टॉरेंट और एनटीपीसी सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू होने की संभावना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की पूर्व तैयारी अभी से मिशन मोड में करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को एक वर्ष के अंदर पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सामान्य प्रक्रिया में किसी परियोजना के लिए भू-अर्जन में करीब तीन वर्ष का समय लग जाता है, लेकिन बांका में इस कार्य को सामान्य तरीके से नहीं किया जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बांका ने कार्यशाला में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान अंचल स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने अधियाचना, 3ए, 3डी एवं मानचित्र की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मियों को आवंटित कार्य को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी के रूप में नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों एवं जनहित के दृष्टिकोण से समझकर पूरा करना चाहिए। भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने से योजनाओं को कम से कम समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जा सकेगा।

कार्यशाला में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, जिला भू-अर्जन कार्यालय के वरीय लिपिक, अमीन एवं अनुभवी कर्मियों ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। भू-अर्जन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।