सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर्स को नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस मनीमाजरा में प्रस्तावित 'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम' से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में जारी किया गया है। यह मामला केस नंबर सीओएमआई/9/2023, अरुण गुप्ता बनाम स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दर्ज है। शिकायत मनीमाजरा के व्यवसायी अरुण गुप्ता ने दर्ज कराई है।
अदालत ने सभी पक्षों को 5 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया ...
📡 स्रोत: NewsData.io