सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर आया बड़ा अपडेट, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सलमान खान अपनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं.
फिल्म को पहले ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन भारत और चीन के साथ सुधरते संबंध की वजह से इसमें कुछ बदलाव किए जाने का सुझाव दिया गया था, जिसके बाद फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी. हालांकि, कोई डेट तय नहीं हुई थी.
ऐसे में अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म को जल्द ही सीबीएफसी की ओर से हरी झंडी मिलने वाली है.
फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म होने जा रहा है. सोर्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म लगभग तैयार है.
बस वीएफएक्स के कुछ हिस्सों पर अभी भी काम चल रहा है.
बताया जा रहा है कि ये थिएटर में शानदार अनुभव देने वाली है, जो पहले कभी नहीं देखा गया है.
यह भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
'मातृभूमि' की रिलीज डेट का कब होगा ऐलान?
इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज को लेकर सोर्स के हवाले से जानकारी सामने आई है कि जैसे 'मातृभूमि' को सीबीएफसी समेत सभी संबंधित विभाग देख लेगें तभी मेकर्स की इसकी रिलीज डेट का ऐलान करेंगे.
फिलहाल सेंसर बोर्ड ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है.
बताया जा रहा है कि पब्लिक रिलीज से पहले जब फिल्म अपने फाइनल स्टेज में पहुंचेगी तो इसके आगे के अपडेट्स सामने आएंगे.
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/DT4rcOEDqvq/?utm_source=ig_embed utm_campaign=loading" data-instgrm-v
📡 स्रोत: ABP Live Film