राज्य

सलूंबर में मां ईडाणा का दरबार, अग्नि स्नान की अनूठी मान्यता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सलूंबर में मां ईडाणा का दरबार, अग्नि स्नान की अनूठी मान्यता

अक्टूबर 11, नई दिल्ली: राजस्थान के सलूंबर स्थित मां ईडाणा के शक्तिपीठ में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मेवल क्षेत्र में स्थित यह मंदिर सलूंबर मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर है।

मान्यता के अनुसार, मां की प्रतिमा के आसपास स्वतः अग्नि प्रज्वलित होती है, जिससे माता को अर्पित चुनरियां और धागे जलकर भस्म हो जाते हैं। श्रद्धालु इसे मां का अग्नि स्नान मानते हैं।

इस विशेष मान्यता के कारण मंदिर में मां का दरबार खुले प्रांगण में स्थित है। नवरात्र के दौरान यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु मां को त्रिशूल भी अर्पित करते हैं।

(कैप्शन- सलूंबर में मां ईडाणा का दरबार, अग्नि स्नान की अनूठी मान्यता)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।