सलूंबर नगरपरिषद सभापति के लिए वोटिंग आज:बीजेपी के कैलाश गांधी और कांग्रेस के नरेश जैन में मुकाबला, बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सलूम्बर नगर परिषद की नई शहरी सरकार को आज अपना सभापति मिल जाएगा। सलूम्बर नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कुल 25 निर्वाचित पार्षद सभापति के चुनाव में मतदान करेंगे। ऐसे में बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होगा मतदान सभापति चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। भाजपा के 12, कांग्रेस के 11 पार्षद सलूम्बर नगर परिषद के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 11 सीटें आई हैं।
इसके अलावा एक निर्दलीय और एक भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के पार्षद चुनाव जीतकर परिषद में पहुंचे हैं। सलूंबर नगर परिषद का अंक गणित बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत है। यानी भाजपा बहुमत से एक कदम दूर है, जबकि कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए दो पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी।
एक-एक वोट से तय होगा नगर परिषद का नेतृत्व सभापति चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों दलों के बीच महज एक सीट का अंतर होने के कारण निर्दलीय और BAP पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि अंतिम तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी। ...
यह खबर भी पढ़ें सलूंबर में सभापति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ:बीजेपी ने कैलाश गांधी को उतारा, कांग्रेस ने नरेश जैन को मिला टिकट सलूंबर में पूर्व सभापति पार्षद का चुनाव हारे:वार्ड 14 में लॉटरी से बीजेपी प्रत्याशी को मिली जीत, निर्दलीय-बाप पार्षद बने किंगमेकर सलूंबर में बाप-निर्दलीय के हाथ में सभापति पद की चाबी:बीजेपी को एक और कांग्रेस को 2 पार्षदों की जरूरत, वार्ड 14 में लॉटरी से निकला रिजल्ट
📡 स्रोत: NewsData.io