सलूंबर में सड़क हादसा, दूध टैंकर की टक्कर से 7 वर्षीय बालक की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सलूंबर में वेश्मा रोड पर पुल के पास दूध टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दादा के साथ बारोल जी के दर्शन के लिए जा रहे 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सलूंबर, 26 सितंबर। थाना क्षेत्र के वेश्मा रोड पर पुल के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रहे दूध टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बस्सी सामचौत निवासी 7 वर्षीय बालक अपने दादा लक्ष्मण सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बारोल जी के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान वेश्मा रोड पर पुल के पास तेज गति से आए टाटा दूध टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक बालक के शव को जिला चिकित्सालय सलूंबर की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।