समाज की एकजुटता से ही विकास की नई राह : करणी सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित एनआरआई ग्लोबल स्कूल में करणी सेना, मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से समाज के मार्गदर्शक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ने समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना आवश्यक है।
बैठक में युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष भोपाल चंद्रशेखर सिंह ने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने की बात कही। उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन सिंह परमार, गिरीश शर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, राजेंद्र राजपूत, राजेश्वर सिंह, विवेक परिहार सहित बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
करणी सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक समाज की एकजुटता से विकास की नई राह दिखाने के विषय पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम भोपाल के एनआरआई ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ, जहाँ प्रदेशभर के समाज के मार्गदर्शक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाता है कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग से विकास के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। यदि इस प्रकार की एकजुटता जारी रहती है तो आम जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सम