खेल

'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विदेशी मदद से पीएम बनने और खुली बहस की चुनौती देने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया.

साथ ही उन्होंने इस बयान की तुलना इस्लामी कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता से कर दी.

इसके अलावा बहस के लिए अपना एक स्टैंडर्ड भी सेट करते हुए, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष की समझदारी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

रिजिजू ने एक्स पर राहुल गांधी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा, 'यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसे इस्लामी कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें. अलगावादी भारतीय झंडे थामे.

या अराजकतावादी संविधान की किताब दिखाएं.'

It's same as islamic fundamentalists talking about secularism, separatists holding Indian flags amp; anarchists showing Constitution book.

Pushing agendas of India's enemies yet accusing others of foreign support is self-ridiculing Top level debates are done between matured people

Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 3, 2026

उन्होंने आगे कहा, 'भारत के दुश्मनों के एजेंडो को आगे बढ़ाना और साथ ही दूसरों पर विदेशी समर्थन का आरोप लगाना, खुद का ही मजाक उड़ाने जैसा है.

हाई लेवल डिबेट समझदार और मैच्योर लोगों के बीच होती है.'

Mr Modi, stop lying to this nation. You became PM because of foreign help.

You remain PM because of foreign help. Your financial system is fully controlled and supported by foreigners. Foreign social media fully backs you. I challenge you to an open debate about this. Any stage, any time.

Come if you have the guts. You won't dare, because you are terrified of what I know about you.

मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।