'समुद्र में मौत को मात', भारतीय तटरक्षक बल ने 2 चीनी नाविकों को बचाया, सुरक्षित पहुंचे पारादीप

ओडिशा के पारादीप तट के पास डूबे चीनी जहाज एमवी ओशियन विनर के रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय तटरक्षक बल को बड़ी सफलता मिली है. 22 अगस्त को लाइफराफ्ट से बचाए गए दो चीनी नाविक 27 अगस्त को सुरक्षित पारादीप पहुंच गए.
दोनों को जरूरी चिकित्सा सहायता देने के बाद कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया. जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे, लेकिन 22 अब भी लापता हैं. भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और चीन के रेस्क्यू जहाज तलाश में जुटे हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi